पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| पूर्वसैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में एमडीएस स्कूल में शोक सभा हुई। इसमें सियाचिन में बर्फ के तूफान में दबकर शहीद हुए मद्रास रेजीमेंट के लांसनायक हनुमनथप्पा सहित अन्य शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों ने भारत सरकार कर्नाटक सरकार को पत्र लिखकर शहीदों के परिवार को समुचित सहायता देने का आग्रह किया। सभा में सूबेदार रामलाल गुर्जर, हवलदार भंवरसिंह, कैप्टन के.एल. शर्मा, कैप्टन सवाईसिंह, नायक रामसिंह विद्यालय निदेशक श्यामसुंदर आदि लोग मौजूद थे।

शिक्षाव्यवस्था पर चर्चा

टोडारायसिंह|कस्बेमेंशुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से अध्यापिका मंच की बैठक का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कार्यालय पर हुई। इसमें आर.पी. नारायणलाल शर्मा ने अध्यापिका मंच में शिक्षा के उद्देश्य एवं विद्यालय स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर समझने के लिए फिनलैंड की शिक्षा पर रामराज्य का बीडीओ दिखाया गया। डॉ.योगेन्द्र उपाध्याय ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिला संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निधान के उपाय बताए।

खबरें और भी हैं...