पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में 155 केस हल

लोक अदालत में 155 केस हल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्तमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का समापन हुआ। लोक अदालत के दौरान 155 मुकदमों का निस्तारण हुआ। एसीजेएम तिरुपति कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में 1 दिसम्बर से लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा था। लोक अदालत का शनिवार को समापन हुआ। न्यायाधीश गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में एसीजेएम न्यायालय में 809 मुकदमे रखे गए जिनमें से 124 मुकदमों का निस्तारण हुआ 13 लाख 62हजार की वसूली के अवार्ड पारित किए गए। इसी प्रकार एमएम कोर्ट में 404 मुकदमे रखे गए जिसमें से 31 मुकदमों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हुआ। लोक अदालत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा, गिरधरसिंह, रामअवतार शर्मा, शिवप्रसाद चौधरी, गोपाल जाट, श्यामसुन्दर शर्मा, राकेश शर्मा, बनवारीलाल यादव, नरेन्द्र चौधरी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

टोडारायसिंहमें 86 प्रकरणों का निस्तारण

टोडारायसिंह | यहांसिविल कोर्ट परिसर में 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह के तहत लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से 86 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। लोक अदालत में 366 प्रकरण रखे गए थे। बैंक के ऋण संबंधी मामले 45 रखे गए थे जिसमें एक प्रकरण में 1.25 लाख वसूल हुए।