पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व ओजोन दिसव पर जिलेभर में कई कार्यक्रम

विश्व ओजोन दिसव पर जिलेभर में कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | विश्वओजोन दिवस पर जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए। विवेकानंद पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। शाला निदेशक रमेश काला प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने ओजोन परत के महत्व की जानकारी दी। काला ने बताया कि प्रदूषण के कारण वायु मंडल में क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन की मात्रा बढ़ रही है, जिससे ओजोन के सुरक्षा कवच को क्षति पहुंच रही है जो पृथ्वी पर निवास करने वाले सभी जीवधारियों के लिए हानिकारक है। हमें जन जाग्रति पैदा कर प्रदूषण को नियंत्रित कर ओजोन के सुरक्षा कवच को बचाना है। विज्ञान प्रभारी कमलेश कुमार सैनी ने भी ओजोन परत के महत्व की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महक फातिमा प्रथम, आरती महावर द्वितीय अविनाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निवाई| विश्वओजोन परत दिवस पर कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को वन विभाग ने पौधरोपण कर पंचवटी की स्थापना की। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति ओ.पी. गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। वन प्रसार अधिकारी सीताराम शर्मा, वनपाल रामफूल शर्मा ने भी संबोधित किया। महाविद्यालय परिसर में नीम, अशोक, पीपल एवं शीशम के पौधे लगाए गए। प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉ. रेणु कुमार, मुकेश जैन, मुकुल पालीवाल, रघुनाथ सिंह, रामोतार जाट, हनुमान सिंह, मन्नालाल यादव, श्रीनारायण शर्मा एवं राजेश नायक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अलीगढ़| उखलानाके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को विश्व ओजोन परत दिवस मनाया गया। विश्व ओजोन परत दिवस पर चित्रकला, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर क्षेत्रीय वन मंडल अधिकारी अलीगढ़ घनश्याम गुप्ता, वनकर्मी दयानंद बैरवा, शहजाद अहमद, हनुमान प्रजापत ने ओजोन परत दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

निशुल्कनेत्र चिकित्सा शिविर आज

िनवाई | अग्रवालसमाज के तत्वावधान में बुधवार से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। प्रवक्ता विमल जौला ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 9 बजे से रोगियों की जांच रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।