पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवाई | राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश मंत्री राजेन्द्र पारीक

निवाई | राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश मंत्री राजेन्द्र पारीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश मंत्री राजेन्द्र पारीक राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मंत्री बाबूलाल गुर्जर ने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके द्वारा शिक्षक संघ राष्ट्रीय की सदस्यता ग्रहण करने को गलत बताया है। दोनों पदाधिकारियों ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने अन्य किसी भी संगठन की सदस्यता ग्रहण नहीं की है तथा शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा सदस्यता ग्रहण करने की विज्ञप्ति जारी करने का विरोध किया है।

युवक-युवतीपरिचय सम्मेलन 25 को

पीपलू | जांगिड़ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति तहसील पीपलू के तत्वावधान में 25 सितंबर को भूतेश्वर शिवालय परिसर में युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। समाज प्रवक्ता कृष्णकुमार जांगिड़ ने बताया कि समिति के तत्वावधान में 3 नवंबर देवउठनी एकादशी को पीपलू में सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसके तहत यह युवक युवती परिचय सम्मेलन रखा गया। परिचय सम्मेलन के समाजबंधुओं से संपर्क किया जा रहा है।

आमरास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग

निवाई | गांवहरभांवता के ग्रामीणों ने लुहारा बिचपड़ी जाने वाले रास्ते पर प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कलेक्टर से मांग की है। ग्रामीण हरिराम गुर्जर ने बताया कि गांव हरभांवता से लुहारा बिचपड़ी के रास्ते पर अतिक्रमण होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

संस्कृतस्कूल में पौधरोपण

बनेठा | क्षेत्रके मीणों की झोपड़िया गांव के राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को नेहरू नवयुवक मंड़ल के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नवयुवक मंड़ल के सदस्यों ने पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली। इस अवसर पर मंड़ल अध्यक्ष रामजीलाल मीणा ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है पर्यावरण सतुंलन के लिये पेड़ लगाना आवश्यक है। इस अवसर पर मंड़ल सचिव हेमराज मीणा, बसराम मीणा, तोलाराम, बत्तीलाल, अध्यापक सुरजमल कीर, लाल चंद शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

दुकानाेंके सामने अतिक्रमण, नहीं निकल पाते वाहन

उनियारा | कस्बेके न्यू मार्केट में दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे अतिक्रमण करने से आने जाने वाले वाहन निकल नहीं पा रहे हें एवं आए दिन जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं। न्यूमार्केट के दुकानदार के दुकानों के आगे नालियां ब