पुस्तक संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न
पहाड़ीमें राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद जिला परियोजना प्रबंधन इकाई टोंक के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्वयं सहायता समूह के पुस्तक संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन पर पीएफटी हनुमान यादव पीआरपीएल लक्ष्मी ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को बताया कि समूह बनाकर बैंकों से कम ब्याज पर ऋण लेकर अपनी आजीविका का साधन अपनाया जा सकता है। नंदकिशोर शर्मा ने स्वयं सहायता समूह को लेखा-जोखा रखने के लिए सभी पुस्तक संचालकों निर्देशित किया।
प्रेम बैरवा ने बताया कि शिविर में खण्डवा, रजवास, पहाड़ी, भरथल, नला, गुढा आनन्दपुरा से पुस्तक संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान पुस्तक संचालक सूरजमल गुर्जर, अनिल जाट, प्रेम बैरवा, ललिता जाट, मोहनलाल मीणा, सुनीता मीणा, राकेश बैरवा, धर्मराज शर्मा सहित सभी लोग मौजूद थे। इसी प्रकार कलस्टर सुनारा द्वारा भी पुस्तक संचालक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें पीआरपी श्रीदेवी ने संदर्भ व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण का महत्व बताया तथा कलस्टर प्रभारी भरतराज मीणा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में समझाया। शिविर में क्षेत्र के तीन गांवों के 28 पुस्तक संचालकों ने तीन दिवसीय रिफ्रेशर पुस्तक संचालक प्रशिक्षण प्राप्त किया।