- Hindi News
- सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को दिए पांच लाख
सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को दिए पांच लाख
सादुलशहर. वरिष्ठनागरिक ओमप्रकाश खीचड़ एवं पूर्व पार्षद संजीव खीचड़ की ओर से नवरात्रा स्थापना के दिन गुरुवार को खीचड़ निवास पर पांच लाख रुपए के चेक विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए प्रदान किए गए। इनमें दो लाख रुपए का चेक सालासर बालाजी धाम में नव स्थापित सादुलशहर धर्मशाला के विकास के लिए संस्था अध्यक्ष सुदेश गर्ग को दिया। इसके अलावा सादुलशहर भगत सिंह चौक के समीप निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर के लिए 51 हजार, श्री मुरली मनोहर गोशाला के विकास के लिए 51 हजार, खीचड़ान बास में स्थित समाधि के विकास के लिए 51 हजार प्रदान किए गए। शेष राशि अन्य संस्थाओं को प्रदान की गई। इस दौरान सादुलशहर शिक्षण समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह भादू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल सेतिया, कोषाध्यक्ष प्रवेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल एवं कृष्ण सिंगला, मंडी समिति के डायरेक्टर सुदेश गर्ग, पूर्व पार्षद वकीलचंद चौधरी आदि मौजूद थे।