बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि
हनुमानगढ़. भारतीयजनता युवा मोर्चा की ओर से बाढ़ राहत के लिए शनिवार को जंक्शन के मुख्य बाजार से सहायता राशि एकत्र की गई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने बताया कि संगठन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के आह्वान पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 13 मंडलों से राशि एकत्र की जा रही है। कार्यक्रम में हिमांशु महर्षि, मदन पूनियां, ओम सोनी, नरेंद्र खिलेरी, नरेश पुरोहित, देवेंद्र शर्मा, विनोद वर्मा, सागर शर्मा, जसप्रीत सिंह, आशीष पारीक, कार्तिक, देवकीनंदन चौधरी, ओम असोपा, नंदू गुर्जर, कलवंत सिंह आदि ने सहयोग किया।
नोहर.बाढ़के पीडि़तों के लिए सहायता राशि जुटाने के लिए अभियान का शुभारंभ हुआ। लॉयंस क्लब नोहर वैलकम और 50वां सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्र रोवर दल की ओर से चंदा एकत्रित किया गया। बिहानी चौक पर सीओ एनआर मीणा ने हरि झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। लॉयंस क्लब के अध्यक्ष अमीत चाचाण ने बताया कि शहरभर से करीब एक लाख 14 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित चाचाण, संयोजक प्रभु शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, दीपक कस्वां, मुरलीधर छिंपा, हरिकिशन मित्रुका, शशिकांत मोदी, सुशील हिसारिया, विकास कंदोई, रोहताश, राजेश, नंदन, सुरेंद्र, कमल, अजय, रोहित , रतन, रफीक, विनोद कुमार शर्मा, दीपक, शिवराज भारतीय, शिव मोहन आिद मौजूद थे।
हनुमानगढ़. जंक्शन मुख्य बाजार में सहायता राशि एकत्र करते भाजयुमाे कार्यकर्ता