विद्यालय की व्यवस्था सुधारने की मांग
नोहर. दीपलानाके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्था सुधारने की ग्राम विकास समिति ने मांग की है। शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन के अनुसार दो वर्ष से प्राचार्य, उपाचार्य सहित कई विषयों के व्याख्याता नहीं हैं। समिति के सचिव महेंद्र पूनियां ने बताया कि शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। रिक्त पदों को भरने तथा व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।