दुर्गा धर्मशाला में विप्र समागम आज
विप्रफाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ ब्राह्मण समाज के लिए ही काम करना नहीं है बल्कि स्वजातीय गतिशीलता को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के लिए काम करना भी है। यह बात विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। सारस्वत ने बताया कि रविवार को जिला मुख्यालय पर दुर्गा धर्मशाला में आयोजित होने वाला विशाल ब्राह्मण समागम अपने-आप में अनूठा होगा। इसमें पूरे जिले के ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच ने बताया कि ब्राह्मण समागम में सिर्फ समाज की एकजुटता का संदेश ही नहीं होगा बल्कि समाज के लिए काम करने का जज्बा भी दिखेगा। उन्होंने बताया कि समागम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के अलावा साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा कार्ड की जानकारी दी जाएगी और विवाह योग्य युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक देवीलाल पंचारिया, देहात जिलाध्यक्ष एलडी तावणियां, जिला महामंत्री कालूराम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास भनौत, सदस्य बनवारीलाल पारीक साहित्यकार ओम पुरोहित ‘कागद’ भी मौजूद थे।
यहअतिथि होंगे शामिल
जिलाध्यक्षदिनेश दाधीच ने बताया कि ब्राह्मण समागम में अतिथि जयपुर सांसद रामचरण वोहरा होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी के प्रदेश महामंत्री सुशील शर्मा श्रीगंगानगर के पूर्व यूआईटी चेयरमैन राजकुमार गौड़ शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा करेंगे। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर सोती, प्रदेश महासचिव विनोद अमन, प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद ओझा भी मौजूद रहेंगे।
यहहोगा कार्यक्रम
कार्यक्रमकी शुरुआत रविवार सुबह सवा 11 बजे मां सरस्वती भगवान परशुराम के पूजन के साथ होगी। सत्र 2014 में दसवीं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरस्वती सम्मान के रूप में छात्रवृत्ति दी जाएगी। जि