पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान मेले में दिलीप मॉडल रहा अव्वल

विज्ञान मेले में दिलीप मॉडल रहा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवजीवनयोजनांतर्गत डॉ. राधाकृष्ण स्कूल में अध्ययनरत कक्षा सात के एक कंजर छात्र ने शहर को गंदगी मुक्त करने का संकल्प लिया और 47 वे जिला स्तरीय विज्ञान मेले में उसने कचरा प्रबंधन को लेकर अपना मॉडल प्रस्तुत किया। जिसे निर्णायकों द्वारा सराहा गया और उसे प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। छात्र दिलीप कंजर ने यह मॉडल लोकप्रिय धारावाहिक सत्यमेव जयते से प्रेरित होकर बनाया है। धारावाहिक से मिली जानकारी के बाद उसने अपने स्कूल टीचर रोहिताश्व शर्मा मॉडल को लेकर चर्चा की और अपना मॉडल बनाया। जिसे जिले में प्रथम स्थान मिला। अब दिलीप राज्यस्तरीय प्रदर्शन प्रतियोगिता में अपना मॉडल प्रस्तुत करेगा। साथ ही मॉडल को सार्थक करने के लिए जिला प्रशासन को भी सौंपा जाएगा। दिलीप के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल में नवजीवन योजना प्रभारी आरती ऋतु जैन, अनिता जैन आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। डॉ. राधाकृष्ण स्कूल के आशिष गौतम ने सीनियर वर्ग में यांत्रिकी ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन करने का मॉडल प्रस्तुत किया उसे भी जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता में भी इसी स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में पक्ष में बोलने वाले अक्षत राठौर विपक्ष में मोनिष गुप्ता को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। इससे स्कूल में हर्ष का माहौल था। संस्था के निदेशक हेमंत शर्मा, प्रिंसिपल श्याममनोहर अग्रवाल, शाला प्रभारी देवेंद्र गौतम आदि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

आईटीआईछात्रों ने बनाया मोनो हाईड्रोलिक क्रेन का मॉडल

भवानीमंडीस्थानीयकन्हैया आईटीआई में शनिवार को लगाए विज्ञान मेले में छात्रों के बनाए माॅडल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वहां के छात्रों ने मोनो रेल, हाईड्रोलिक के्रन के माॅडल का प्रदर्शन किया। मोनों क्रेन को एक इंजेक्शन से हवा देकर उठाया जा रहा था। प्रदर्शनी मेें राहुल वर्मा योगेश की मोनो रेल, प्रेमचंद का पाॅवर सिस्टम, लोकेश कुमार की वंडर क्रेन को सराहा गया। निदेशक एसबी शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

बकानीमें विज्ञान मेले का समापन

बकानी.राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रहे 47वें जिला स्तरीय विज्ञान मेले में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें करलगांव, बड़ाय, सलावद, आगरिया, धोबडिय़ा आंवलीकलां झालावाड़ के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग