- Hindi News
- रावतसर नोहर सड़क का निर्माण कार्य फिर शुरू
रावतसर-नोहर सड़क का निर्माण कार्य फिर शुरू
रावतसर. रावतसर-नोहरमार्ग पर लंबे समय से रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य शनिवार को फिर से शुरू हो गया है। इसका आगाज रावतसर के नजदीक समारोहपूर्वक किया गया। सड़क निर्माण में प्रयुक्त मशीनों का विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। कार्य को गति दो-तीन दिनों में दी जाएगी। इस अवसर पर रिडकोर प्रोजेक्ट मैनेजर हनुमानगढ़ ओमवीर सिंह ने बताया कि 42 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिस पर 160 करोड़ की लागत आएगी। निर्माण एक वर्ष में करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चाइयां तक सड़क का निर्माण लगभग एक माह में हो जाएगा। कस्बे के निकट सेम ग्रस्त क्षेत्र ग्रामीण सीमा में सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। भगवान गांव के पास टोल प्लाजा स्थापित किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई सात मीटर दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई के हार्ड सोल्डर तैयार किए जाएंगे। इस मौके पर इंजीनियर रजनीकांत, सूर्यकांत यादव, श्रवण शर्मा, प्रेम धांधू, राम कुमार रतिवाल, बजरंग पडि़हार, महेंद्र पूनियां आदि मौजूद थे।
रावतसर. निर्माण कार्य के लिए लाई गई जेसीबी।