पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महवा के तीन सिपाही जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा | रविवारको सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई महवा थाना पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो जनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बलराम गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर निवासी टोडरा को गिरफ्तार करने के लिए हैड कांस्टेबल हंसराम गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम मंडावर थाना क्षेत्र के टोडरा गांव में पहुंची। जहां आरोपी को पुलिस ने जैसे ही दबोचा तो आरोपी पक्ष के लोग हाथों में लाठियां लेकर पहुंच गए, जिन्होंने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उन पर लाठी सरियों से हमला कर दिया। इसमें कांस्टेबल पप्पीसिंह नरेन्द्रसिंह गंभीर घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह को छुड़वाया। थानाधिकारी मनोहरलाल मीना ने बताया कि चार वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में बलराम गुर्जर फरार चल रहा था। जबकि मामले के चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। देर सांय मामला दर्ज होने की कार्रवाई जारी थी।

यह था मामला

25फरवरी 2012 को लालचंद पुत्र रामफूल मीणा निवासी भोपर तप्पा ने मनोज मीणा निवासी राजौर, बलराम गुर्जर निवासी टोडरा, अशोक गुर्जर निवासी पावटा रिंकू मीणा निवासी ऊकरूंद सहित पांच जनों के खिलाफ बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने उसके साथ अलग-अलग जगह पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।

महवा. हमलेमें घायल पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...