पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहण

शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. क्षेत्रके गांव जसाना में जोशी नव युवक सेवा संस्थान की ओर से दूसरा रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 75 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। स्वर्गीय सेठ सोहन लाल गोल्याण धर्मशाला में आयोजित उक्त रक्तदान शिविर में सिरसा की शिव शक्ति ब्लड बैंक ने रक्तसंग्रहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समय समय पर रक्तदान करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समुंद्र चौहान, फारुख खां भाटी, भूपसहारण, आरिफ खां, अमित बाजोलिया, मुकेश जोशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

नोहर. रक्तदान करते रक्तदाता।

खबरें और भी हैं...