पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर की तैयारी के लिए जुटे संगठन

शिविर की तैयारी के लिए जुटे संगठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. स्वर्गीयसेठ गौरीशंकर बिहाणी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर नोहर क्लब की ओर से लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी के लिए रविवार को पारीक धर्मशाला में बैठक हुई। सहमति से छह मार्च को रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय हुआ। बैठक में जिला फुटबाल संघ के सचिव शशिकांत शर्मा ने जन्मशताब्दी के अवसर पर नोहर फुटबाल क्लब के तत्वावधान में मैत्री मैच करवाने की बात कही। नोहर क्लब के अध्यक्ष रोहताश सैनी, कृषि उपज मंडी चेयरमैन बलवीर सुथार, पालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास, बार संघ के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह आर्य, पारीक सभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया, डाक्टर विनोद मूंड, डॉ. संतलाल छींपा, नोहर रिलीफ सोसायटी के ओम प्रकाश चौधरी, रमेश खटोतिया, जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष राजेश बुडानिया, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अमित सांखी, अदरीश गौरी, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष रफीक चौहान, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन कंदोई, रतन अरोड़ा, हनुमान प्रसाद शर्मा, फुटवीयर एसोसियेशन के अध्यक्ष अशोक गीदडा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...