- Hindi News
- सदैव अधिवक्ताओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे : गर्ग
सदैव अधिवक्ताओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे : गर्ग
नोहर. बारकौंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन मनोज गर्ग के नोहर आने पर शुक्रवार को यहां बार संघ कार्यालय में अधिवक्ताओं की ओर से अभिनंदन किया गया। गर्ग ने कहा कि वे सदैव अधिवक्ताओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उनके हितों एवं जरूरतों का ख्याल रखना उनका कर्तव्य है। इसी को ध्यान में रखकर वे कार्य कर रहें है। उन्होंने बताया कि युवा अधिवक्ताओं के लिए स्थायी फंड पेंशन के संबंध में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से इसे लागू कराने के लिए संघर्षरत है।