रामस्वरूप बने अध्यक्ष
रैणी | अग्रसेनजयंती के दिन बैठक कर अग्रवाल समाज रैणी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रामस्वरूप पटवारी को अध्यक्ष बनाया गया। मंत्री तुलसीराम गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज रैणी की कार्यकारिणी में रामस्वरूप पटवारी को अध्यक्ष, तुलसीराम गोयल को मंत्री, मनोहर मोदी को उपाध्यक्ष, मुरारी गोयल को कोषाध्यक्ष, कृष्ण गोपाल गोयल को धर्मशाला प्रभारी बनाया गया है।