‘जेटली के लिए बदला संविधान\'
नई दिल्ली. बीसीसीआईके पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा कि बीसीसीआई के संविधान में 2012 में अध्यक्ष पद के संबंध में संशोधन यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि बीजेपी के शीर्ष नेता अरुण जेटली 2014 में बोर्ड प्रमुख बन जाएं। एन. श्रीनिवासन के दूसरे कार्यकाल को कायम रखने की कोई योजना नहीं थी। 2012 में बीसीसीआई संविधान में संशोधन किया गया जिसमें विभिन्न जोन से एक पदाधिकारी अध्यक्ष बन सकता है, अगर उसका नाम उस जोन द्वारा प्रस्तावित और अनुमोदित किया जाए, जिसकी प्रमुख चुनने की बारी हो। मनोहर ने शनिवार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मेरा मानना है कि सदस्यों ने संविधान में संशोधन के पक्ष में फैसला इसलिए किया था कि अरुण जेटली (तत्कालीन डीडीसीए अध्यक्ष और बीसीसीआई उपाध्यक्ष) का पूर्वी क्षेत्र से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो जाए।