पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिणाम पर रोक लगाने सहित कई मांगे मानने पर आंदोलन खत्म

परिणाम पर रोक लगाने सहित कई मांगे मानने पर आंदोलन खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20वींजिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के परिणाम पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलनकारियों ने शुक्रवार आधी रात को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से घेराव समाप्त कर दिया। देर रात्रि को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भोजराज छिंपा, खंड शिक्षा अधिकारी दलीप पारीक, छात्र नेता मंगेज चौधरी अन्य आंदोलनकारियों के बीच हुई पांचवें दौर की वार्ता में प्रतियोगिता में विजेता रही कैंचियां के जीआर ग्लोबल एकेडमी की टीम के विरुद्ध शिकायत की जांच करवाने, दोषी पाए जाने पर मान्यता नियमों के तहत कार्रवाई करने, विवादित छात्र की जन्म तिथि संबंधी सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच करवाने और जांच पूरी होने तक प्रमाण पत्र जारी करने प्रतियोगिता के परिणाम पर रोक लगाने पर लिखित समझौता हुआ। जांच के लिए 16 सितंबर तक का समय लिया गया है। वार्ता में तय हुआ कि विजेता टीम के दोषी पाए जाने पर उपविजेता टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। समझौता होने के बाद रात्रि 12 बजे अधिकारियों का घेराव समाप्त कर दिया गया। इसके अलावा सुबह से अनशन पर बैठे उपविजेता टीम के सभी 14 खिलाड़ियों ने भी अनशन तोड़ दिया। गौरतलब है कि यहां चक राजासर में 20वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम में अधिक उम्र के खिलाड़ी शामिल करने का आरोप लगाते हुए उपविजेता असरजाना टीम के खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह11 बजे बीईईओ दलीप पारीक का घेराव कर धरना शुरू कर दिया था।