पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैतिकता की कमी से पनप रही हैं बुराइयां

नैतिकता की कमी से पनप रही हैं बुराइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. जैनसाध्वी जसवंती के सान्निध्य में उप कारागृह में शनिवार को अहिंसा दिवस मनाया गया। साध्वी अनेकांत प्रभा ने अहिंसा परमो धर्मा एवं अणुव्रत पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में जो बुराइयां पनप रही है, उसका मूल कारण नैतिक चारित्रिक मूल्यों को कम होना बताया है। संयम जीवन जीने का आह्वान किया। साध्वी अक्षय प्रभा ने बताया कि जेल सुधार गृह है यहां आकर प्रत्येक बंदी द्वारा किए गए अपराधों का प्रायश्चित कर वह भविष्य में नहीं करने का संकल्प भी लेता है। इस अवसर पर नशीले मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने के संकल्प भी करवाएं गए।

न्यायालयपरिसर में किया पौधारोपण

संगरिया.न्यायालयपरिसर में एसीजेएम राजपाल सिंह थाना प्रभारी विजयसिंह मीणा ने पौधारोपण किया। एसीजेएम राजपाल सिंह ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान किया। इस मौके पर एडवोकेट इंद्रपाल बेनीवाल, रविंद्र भोबिया, बद्री जाखड़ आदि मौजूद रहे।