पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों से इच्छित स्थानों के विकल्प नहीं मांगने से असमंजस

अध्यापकों से इच्छित स्थानों के विकल्प नहीं मांगने से असमंजस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा .राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने तृतीय श्रेणी अध्यापक से द्वितीय श्रेणी में डीपीसी से पदोन्नत तथा आरपीएससी से चयनित द्वितीय श्रेणी अध्यापकों से तीन तीन ऐच्छिक स्थानों के विकल्प लेकर पदस्थापन की मांग राज्य सरकार से की है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल बंसल मंत्री जगदीश वर्मा ने बताया कि सरकार डीपीसी से पदोन्नत आरपीएससी से चयनित द्वितीय श्रेणी अध्यापकों के पदस्थापन की तैयारी में है परंतु सरकार द्वारा अध्यापकों से अभी तक इच्छित स्थानों के विकल्प नहीं मांगने से पदोन्नत नवचयनित अध्यापक असमंजस में हैं। डीपीसी से पदोन्नत अध्यापकों को वरिष्ठतानुसार आरपीएससी से चयनित अध्यापकों को वरीयतानुसार इच्छित स्थानों के विकल्प लेकर पदस्थापित किया जाए। यदि संघ की मांग की अनदेखी कर ऐसा नहीं किया गया तो संघ आंदोलन करेगा।