पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमअधिकारियों ने

निगमअधिकारियों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हनुमानगढ़

जोधपुरडिस्कॉम ने बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए जिले में 35 टीमों का गठन किया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि गठित टीमें पहले बकायादारों को चेतावनी देगी। इसके बाद कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं के बिल एक लाख या इससे ज्यादा बकाया थे उनके कनेक्शन काट दिए हैं। ऐसे कनेक्शनों की संख्या सौ के करीब है। एक्सईएन लाभ सिंह मान ने बताया कि पिछले साल पांच हजार की राशि से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटने का प्रावध
निगमअधिकारियों ने बताया कि जिले में डिस्कॉम का उपभोक्ताओं की ओर से करीब 58 करोड़ रुपए का बकाया है। इसमें सरकारी कार्यालय भी शामिल है। लगातार बढ़ रहे बकाया को लेकर डिस्कॉम ने यह निर्णय लिया है। निगम आंकड़ों के अनुसार बिजली बिलों की बकाया में राशि के मामले में प्रथम पायदान पर रावतसर है। विद्युत निगम का रावतसर के उपभोक्ताओं की ओर से 11 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपए बकाया चल रहा है जबकि हनुमानगढ़ जंक्शन में नौ करोड़ 68 लाख नौ हजार, नोहर नौ करोड़ 66 लाख 96 हजार, संगरिया में नौ करोड़ 51 लाख दस हजार रुपए का बकाया है। इसी प्रकार अन्य सब डिवीजनों में उपभोक्ताओं की ओर से बकाया चल रहा है।

^बकाया वसूली का अभियान 31 दिसबंर तक चलेगा। जिले में लगातार बढ़ रहे बकाया को लेकर डिस्कॉम ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत करीब सौ कनेक्शन काटे गए हैं।

आरसीवर्मा, एसई, जोधपुर डिस्कॉम, हनुमानगढ़.