पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. मौसम के बदले मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर दिनभर बादलवाही रही। ठंडी हवाओं से दिनभर ठिठुरन बनी रही। अचानक आए मौसम में बदलाव से लोग इस बार सूखी ठंड पड़ने के कयास लगा रहे हैं। किसानों का मानना है कि सूखी ठंड रबी फसलों के लिए नुकसान दायक है। वहीं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के भी समाचार मिले हैं।
जहां बूंदाबांदी हुई है, उस क्षेत्र में गेहूं, चना और सरसों की फसल को फायदा होगा। बढ़ी ठंड से गर्म कपड़ों और गर्म पेय पदार्थों की बिक्री अचानक बढ़ गई। सर्दी के कारण लोग सुबह देर तक रजाईयों में दुबके रहे। उधर स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

थालड़का

थालड़का क्षेत्र में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने आमजन को परेशान किया। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम और ठंडा हो गया। क्षेत्र में बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि बरसात होने से गेहूं, चने और सरसों की फसलों को लाभ होगा। सर्दी के कारण लोग अलाव लापते नजर आए।

नोहर

मौसम में एकाएक हुए बदलाव से क्षेत्र में शनिवार को ठंड बढ़ गई। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बादलवाही के बाद सुबह करीब आठ बजे हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण बढ़ी ठंड से ठिठुरन भी बढ़ गई। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में दुबके रहे। अधिकांश लोग तो घरों से निकले ही नहीं। ठंड के कारण बाजार में गरमा गर्म जलेबी दूध की दुकानें भी सज गई हैं। इसके अलावा भी गर्म खाद्य पदार्थों की मांग में इजाफा हुआ है। मावठ होने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक छाई है। इससे फसलों को लाभ मिलेगा।

िटब्बी

कस्बे सहित आस-पास के गांवों में शनिवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तथा सूर्य देव बादलों की ओट में छिपे रहे। ठिठुरन बढ़ने के कारण सड़कों पर चहलपहल कम रही। अधिकांश लोग घरों दुकानों में दुबके रहे।

संगरिया

शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। करीब दो बजे हुई हल्की बरसात ने ठंड और बढ़ा दी। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शाम होने तक ठंडी हवाएं चल रही थी और तापमान में निरंतर गिरावट हो रही थी। सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मौसम में आया परिवर्तन सरसों, गेहूं, जौ चने के लिए फायदेमंद साबित होगा।