पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने जश्न तो कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

भाजपा ने जश्न तो कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार ने अपने कार्यकाल के एक साल पर शनिवार को जश्न मनाया वहीं कांग्रेस ने इसे काले दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस ने जश्न के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

कांग्रेस के इस धरने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुशासन के एक साल के दौरान बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध पनपा है।

पीसीसी महामंत्री केसी बिश्नोई ने कहा कि हाल ही में पाली में हुई गोलीबारी राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के चुनावों में लाठीचार्ज ने भाजपा का असली चेहरा सामने ला दिया है। शिक्षा के नाम पर भाजपा सरकार ने 17 हजार स्कूलों को समानीकरण के नाम पर बंद कर दिया,जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि किसानों के हितों की बात करने वाली भाजपा सरकार ने यूरिया का कृत्रिम अभाव बताकर किसानों को परेशान कर रखा है।

पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था परन्तु एक साल के कुशासन में रोजगार के नाम पर एक भी नौकरी नहीं दी।

पीसीसी सचिव राजेंद्र गोदारा ने कहा कि 25 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की घोषणा करने के बावजूद सरकार की इस क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हुई।

इस मौके पर जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी,उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा, पूर्व विधायक आदराम मेघवाल, पीलीबंगा से विनोद गोठवाल, नोहर से राजेंद्र चाचाण, डीसीसी उपाध्यक्ष दयाराम जाखड़, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी, देहात ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीतसिंह चंदड़ा, नोहर ब्लॉक अध्यक्ष सोहन ढ़िल , प्रवक्ता तरुण विजय, रावतसर ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, संगरिया ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जैन, पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह आदि ने भी संबोधित किया।