दिल्ली की टीमों का रहा दबदबा
यहांबिहाणी स्टेडियम में खेली जा रही अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच नेशनल फुटबाल क्लब दिल्ली नामधारी स्पोर्टस क्लब लुधियाना के मध्य खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच खालसा फुटबाल क्लब मालपुर (पंजाब) एएफसी क्लब दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें एएफसी क्लब दिल्ली की टीम 1-0 से विजयी रही।
दिल्ली लुधियाना के बीच खेले गए रोचक मुकाबले में लुधियाना की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच के 22 वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी ललित रावत ने शानदार गोल कर दिल्ली को बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद 15 वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी अभिषेक ने दूसरा गोल कर दिल्ली की टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक बढ़त बरकरार रही। मैच के दौरान लुधियाना की टीम को गोल करने के कई अवसर मिले लेकिन लुधियाना की टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
लुधियाना की टीम के खिलाड़ी कॉर्नर का भी फायदा नहीं उठा पाए। दूसरा मैच एएफसी फुटबाल क्लब दिल्ली खालसा फुटबाल क्लब मालपुरा के बीच संघर्षपूर्ण हुआ। इस मैच के एक एक पल का दर्शकों ने जमकर लुप्त उठाया। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। मध्यांतर के बाद 25 वें मिनट मेंं दिल्ली के खिलाड़ी अमित गिल ने बेहतरीन गोल कर दिल्ली को बढ़त दिला दी। यह बढ़त दिल्ली के पास अंत तक बरकरार रही। पूरा मैच संघर्षपूर्ण रहा।
दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दलीप पूनिया, कनिष्ठ अभियंता सुनील सिहाग दूसरे मैच के दौरान थाना प्रभारी भंवर लाल संतोष तिवाड़ी ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने खिलाडिय़ों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष अमित चाचाण ने बताया कि रविवार को साढ़े बारह बजे पंजाब जयपुर दोपहर तीन बजे नवाशहर (पंजाब) राजस्थान पुलिस बीकानेर के बीच खेला जाएगा।
समिति के सचिव शशिकांत शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्यारे लाल भोजक, प्रवक्ता सुमन ओझा, प्रचार मंत्री राधेश्याम जोईया, रतन अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को देखने के लिए कस्बे के अलावा अन्य स्थानों से भी दर्शक फुटबाल देखने को पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख उप