पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान ने गांवों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

प्रधान ने गांवों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| पंचायतसमिति प्रधान विशुपाल आर्य ने क्षेत्र के अनेक गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया एवं ग्रामीणों की समस्याएं जानी। विशुपाल आर्य ने सोनड़ी, सिरंगसर, कानसर,ढि़लकी आदि गांवों का दौरा किया। इस मौके पर विशुपाल आर्य ने सोनड़ी गांव में श्मशान भूमि अंबेडकर चौक की चार दीवारी का लोकापर्ण किया। सिरंगसर में गोशाला में बनाई खड़वंजा रोड श्मशान भूमि के गेट का लोकार्पण किया। ढाणी राईकान में श्मशान भूमि के गेट, कानसर में खड़वंजा सड़क ढिलकी में स्कूल की चारी दीवारी का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधान विशुपाल आर्य ने कहा कि मन अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। तहसील के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की मांग आवश्यकता अनुसार विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के समुचित विकास से ही देश की तरक्की की राह संभव है। इस अवसर पर सरपंच लूणाराम सुथार, लिक्ष्मणराम छिम्पा, फूसाराम मेघवाल, रजीराम ज्याणी, हेमराज पूरी, पैमाराम ज्याणी, हरिराम, महावीर प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद थे।