रिक्त पदों को भरने की मांग पर अनशन जारी
नोहर. एसएफआईद्वारा राजकीय महाविद्यालय में रिक्त पड़े व्याख्याताओं के पदों को भरने सहित विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में शुरू किया गया आमरण अनशन शनिवार को भी जारी रहा। संजय कुकणा गत पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्र नेता सुनीता कस्वां ने कहा कि एक तरफ विद्यार्थी अपना अध्ययन कार्य छोड़कर आंदोलन कर रहे हैं वही दूसरी ओर राज्य की मुख्यमंत्री बिना किसी उपलब्धि के एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न मना रही है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इस अवसर पर धरने पर मुकेश स्वामी, अमित चारण, आरिफ रावण, सैनिक सुथार, अनिल श्योरान, मोहन सोनी, राकेश भारती, प्रियंका चौधरी, पुष्पा सैनी, सुमन कड़वासरा, सचिन मूंड, अजय सहु, इरफान, गुलफाम आदि बैठे।