पेयजल पाइप लाइन डलवाने की मांग
नोहर. कस्बेके निवासी राजेश कंकर ने कलेक्टर को पत्र भेजकर वार्ड 3 में उसके मकान के आगे पेयजल की पाइप लाइन डलवाने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी पेयजल लाइन नहीं डाली जा रही है। जिस कारण उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में बताया गया है कि वार्ड में सीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। मगर जलदाय विभाग के अधिकारी पाइप लाइन होने का बहाना बना रहे हैं। पत्र में इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।