इनामी बदमाश गोलिया सहित तीन गिरफ्तार
नोहर| पुलिसने बुधवार शाम को गांव लाखासर से एक इनामी बदमाश सहित तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी इनामी बदमाश पर विभिन्न थानों में हत्या और हत्या प्रयास सहित करीब 29 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस उप अधीक्षक नानकराम ने बताया कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हत्या मामले में फरार इनामी बदमाश सुनील उर्फ गोलिया(27)साथियों के साथ अपने गांव लाखासर आया हुआ है। सूचना के आधार पर सीआई ने दलबल सहित ठिकाने पर दबिश दी तो सुनील उर्फ गोलिया, उसके साथी जयसिंह (30) विजय (26) निवासी लाखासर पकड़े गए।