पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता: छात्र वर्ग में श्रीगंगानगर विजेता

राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता: छात्र वर्ग में श्रीगंगानगर विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 केएनडी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आज से

स्थानीयराबाउमावि में आयोजित 59 वीं राज्य स्तरीय 17-19 वर्षीय छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग की दोनों प्रतियोगिताओं पर बाड़मेर ने चैम्पियनशिप जीतकर परचम फहराया, वहीं 17 वर्ष में छात्र वर्ग पर श्रीगंगानगर तथा 19 वर्ष में जयपुर ने चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। विजेता उपविजेता टीमों को स्कूल में आयोजित समापन समारोह में सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता पर्यवेक्षक महेन्द्र चौधरी प्रभारी राजवीर कौर ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में छात्रा वर्ग में दोनों वर्गों में सबसे अधिक गोल्ड मैडल जीतकर बाड़मेर ने दोनों चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। वहीं छात्र वर्ग में 17 वर्ष में श्रीगंगानगर 19 वर्ष में जयपुर की टीम विजेता रही। जिन्हें सम्मान समारोह में अतिथियों ने चैम्पियनशिप प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर ब्रांज मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी यशपाल असीजा ने की। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक पुत्र समनदीपसिंह, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन तनेजा, शीशपाल भाटी,जसकरणसिंह, गुरप्रीतसिंह, खानू ग्रोवर, राजेन्द्र विश्रोई, मनोज पाण्डे ,सतीश गोयल मनोहर चावला थे।

समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी हार को अपने दिल से लगाए तथा जीतने वाले जीत को अपने दिमाग में रखें। वहीं मुख्य अतिथि समनदीप ने खिलाडिय़ों को खेल के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जेपी शर्मा, कमलजीत शर्मा, राजकुमार नागपाल, शक्तिरानी कटारिया, सुषमा शर्मा, मुकेश यादव, भजनसिंह, शेरसिंह कटोच, जसविंद्रसिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

श्रीकरणपुर. विजेता १७वर्षीय श्रीगंगानगर जूडो टीम का सम्मान करते अतिथि।