पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली रैली

बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थालड़का| गर्भस्थशिशु संरक्षक समिति नोहर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बुधवार को रैली निकाली गई। इस दौरान निबंध पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश लोगों को दिया। प्रधानाचार्य सरपंच ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुख्य अतिथि रूपराम मेघवाल थे। रैली गांव की मुख्य गलियों से होती हुई पुन: विद्यालय प्रांगण में पहुंची। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनू प्रथम, माया सुथार द्वितीय मोहनलाल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं निबंध प्रतियोगिता में कविता सोनी प्रथम, मोनू द्वितीय मोहनलाल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कृष्णकुमार शर्मा, शैलेंद्र वर्मा, चंपालाल, रतनलाल, हंसराज कटारिया, रामकुमार आदि मौजूद थे। मंच संचालन अशोक प्रकाश कटारा ने किया।

थालड़का. रैली को रवाना करते अितथि।