बाइक कार की टक्कर तीन जने घायल
थालड़का| नोहर-रावतसरमार्ग पर टोपरिया थालड़का के बीच बुधवार सुबह आठ बजे कार बाइक की टक्कर हो जाने से तीन जने घायल हो गए। कार रावतसर से नोहर जा रही थी। इस दौरान नोहर की ओर से जा रहे बाइक कार से टकरा गया। इससे बाइक सवार बिरजलाल (28), नरेश (20), सुमन (19) घायल हो गए। घायलों को रावतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिरजलाल को बीकानेर और अन्य दोनों को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया।