- Hindi News
- शिक्षक प्रतिनियुक्ति में अधिकारी कर रहे हैं मनमानी
शिक्षक प्रतिनियुक्ति में अधिकारी कर रहे हैं मनमानी
हनुमानगढ़| जिलास्थापना, स्थायी शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति में मनमानी का मुद्दा छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर प्रतिनियुक्ति में मनमानी का आरोप लगाया। जिला परिषद सभागार में हुई बैठक में सदस्य राजेंद्र सियाग ने सर्वप्रथम शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति के नाम पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया। उन्होंनें कहा कि जिला स्थापना समिति द्वारा शैक्षणिक व्यवस्था के तहत पांच अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन बीईईओ नोहर द्वारा उसे नहीं मान कर प्रतिनियुक्ति को निरस्त कर मनमर्जी से प्रतिनियुक्तियां कर रखी हैं। इससे समिति के निर्देशों को ताक पर रखकर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने बीईईओ नोहर के खिलाफ कार्रवाई करने समिति की अनुमति के बिना सभी प्रतिनियुक्तियों को निरस्त करने की मांग की। सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस संबंध में नोहर बीईईओ राजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया गया। वहीं ग्राम पंचायत टिब्बी में अमरजीत के नाम से जारी पट्टे को पंचायत समिति द्वारा निरस्त करने के मामले में अपील पर दोनों पक्षों को सुना गया। इस मामले का फैसला आगामी बैठक तक लंबित रखे जाने पर सहमति बनी। बैठक में जिला परिषद सीईओ रामनिवास जाट, उप जिलाप्रमुख शबनम गोदारा, सदस्य रामकिशन भाकर, रवनीत कौर, झंडूराम, गीतादेवी, इमामुद्दीन आदि मौजूद थे।
छहकार्मिकों के विरुद्ध प्रकरण समाप्त : बैठकमें समिति के समक्ष पंचायतराज विभाग के 11 कार्मिकों के विरुद्ध जारी अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इसमें दस कार्मिक शामिल हुए। सुनवाई के बाद छह कार्मिकों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों को समाप्त कर दिया गया चार प्रकरणों को लंबित रखा गया।
शिक्षकसम्मेलन 26 को : राजस्थानशिक्षक संघ (अंबेडकर) की बैठक बुधवार को जंक्शन स्थित गुरु रविदास मंदिर में हुई। इसमें 26 और 27 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि राम रांगेरा , महामंत्री मनसुख जीत सिंह बंगा, राजू राम सारसर, रामजस मेहरड़ा, नंदलाल शकरवाल, हरमीत सिंह, छिब्बरवाल, मांगीलाल, ओपी कड़ेला, पवन लाडवाल आदि मौजूद थे।