पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीलीबंगा. कस्बेके

पीलीबंगा. कस्बेके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग

पीलीबंगा. राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ(संस्कृत शिक्षा) ने प्रदेशाध्यक्ष आचार्य नारायणदत्त के नेतृत्व में विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा को सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष नारायणदत्त ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय को केंद्र में उठाने का आग्रह सांसद से किया।


पीलीबंगा. कस्बेके युवक हितेश बुटन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव के पद पर निर्वाचित होकर कस्बे का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार यहां के वार्ड 15 के निवासी ओबिंद्र बुटन के 19 वर्षीय सुपुत्र हितेश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह सांध्य कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 109 मतों से हराकर विजय हासिल की है। हितेश की इस उपलब्धि पर स्थानीय छात्रसंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सड़कके लिए प्रशासन को देंगे ज्ञापन

पीलीबंगा. अखिलभारतीय संयुक्त बावरी किसान महासभा की बैठक चक 26 एसटीजी में प्रदेशाध्यक्ष नेतराम बावरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें चक 25 26 एसटीजी में वर्षों पूर्व कृषि उपज मंडी समिति द्वारा बनवाई गई सड़क की जर्जरावस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए महासभा में इस बाबत समिति प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में तहसील अध्यक्ष कोडूराम, उपाध्यक्ष पेमाराम नायक, प्रदेश संगठन मंत्री बलदेवाराम प्रजावत, युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र कुमार राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारीलाल प्रदेश सचिव भागीरथ आदि ने भाग लिया।

सम्मेलनके लिए सदस्यता अिभयान जारी

पीलीबंगा. राजस्थानशिक्षक संघ(शेखावत) के 26 27 सितंबर को हनुमानगढ़ में प्रस्तावित शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उपशाखा इकाई द्वारा सदस्यता अभियान लगातार जारी है। जिलाध्यक्ष मनोहरलाल बंसल के अनुसार इस अभियान के दौरान शिक्षकों को बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मक्कासरस्मृति भवन का उद्घाटन आज

पीलीबंगा. पूर्वसांसद कामरेड श्योपत सिंह मक्कासर स्मृति भवन का उद्घाटन गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे राजस्थान स्टेट वेयर हाउस कार्यालय के पास होगा। उद्घाटन पूर्व विधायक कामरेड हेतराम बेनीवाल, माकपा के राज्य महासचिव प्रो. वासुदेव शर्मा माकपा के जिला सचिव कामरेड रामेश्वर वर्मा करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम को पूर्व विधायक पवन दुग्गल, माकपा के तहसील सचिव कामरेड मनीराम मेघवाल, वेयर हाउस लेबर एंड पल्लेदार यूनियन के प्रधान शेर सिंह, किसान नेता गोपाल बिश्नोई नवीन बजाज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।