- Hindi News
- नि:शुल्क डोडा पोस्त नशामुक्ति शिविर का आयोजन
नि:शुल्क डोडा पोस्त नशामुक्ति शिविर का आयोजन
नोहर| स्थानीयकंदोई अस्पताल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क डोडा पोस्त नशामुक्ति शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में करीब साठ जनों को पोस्त का नशा छुड़ाने का उपचार किया जा रहा है। मनोरोग चिकित्सक डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति नशे से दूर रहे। डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने कहा कि नशा देश के लिए कलंक के समान है। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र भांभू, डॉ बसंत कुमार शर्मा, निरंजन लाटा, मदन लाल छिंपा आदि ने विचार रखे।