कॉलेज का वािर्षकोत्सव मनाया
राजकीयनर्बदा देवी बिहाणी कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को यहां कॉलेज खेल मैदान में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कामरेड हेतराम बेनीवाल थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में कामरेड श्योपत मेघवाल, बलवान पूनिया, जिला परिषद सदस्य मंगैज चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष सुनिता कस्वां, राजेंद्र सिहाग, रिद्धकरण कस्वां, सरपंच अर्जुन सहु, नियामत अली आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरिफ रावण, मुकेश स्वामी, रणवीर खिची, संदीप महिया, सैनिक सुथार, यूनुस आईतान, प्रियंका चौधरी, सुमन कड़वासरा, राकेश नेहरा सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।
नोहर. कॉलेज के कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी