- Hindi News
- ललानिया में बिजली की तारें कसवाने सप्लाई सुधारने की मांग
ललानिया में बिजली की तारें कसवाने सप्लाई सुधारने की मांग
नोहर| एसएफआईके जिलाध्यक्ष अमित चारण माकपा नेता सुरेश स्वामी ने गांव ललानिया जीएसएस की तारें कसवाने और विद्युत सप्लाई सुधारने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि ललानिया जीएसएस के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों में बिजली सप्लाई काफी बाधित है। ललानिया जीएसएस के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के चेतावनी दी है।