- Hindi News
- संगरिया नगरपालिका मंडल की बजट बैठक आज, नोहर की 16 को
संगरिया नगरपालिका मंडल की बजट बैठक आज, नोहर की 16 को
संगरिया/नोहर. संगरियानगरपालिका मंडल की बजट बैठक गुरुवार को पालिकाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल की अध्यक्षता में सुबह दस बजे नगरपालिका सभागार में होगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बैठक में वर्ष 2015-16 के बजट पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसी तरह नोहर नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक 16 फरवरी को दोपहर सवा तीन बजे यहां नगर पालिका के टाउन हाल में होगी। अधिशाषी अधिकारी दलीप पूनिया ने बताया कि बैठक में वर्ष 2015-2016 के बजट पर चर्चा की जाएगी।