पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो चालक यूनियन ने क्षतिग्रस्त नालों को दुरुस्त करवाने की मांग की

ऑटो चालक यूनियन ने क्षतिग्रस्त नालों को दुरुस्त करवाने की मांग की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| राजस्थानऑटो चालक यूनियन इंटक के अध्यक्ष शिवरतन पुरोहित ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर के मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त नालों को दुरुस्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि नगर के पुराना थाना, भगतसिंह चौक, सोनड़ी अरड़की बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर नालिया अधिक चौड़ी है तथा उन पर लोहे की जाली भी नहीं लगाई गई है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा तथा इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ज्ञापन में ऐसे स्थानों पर लोहे की जाली या सीमेंट ब्लॉक से ढकने की मांग की गई है।