हवन-यज्ञ कर पशुओं को हरा चारा खिलाया
सादुलशहर. इलाकेकी खुशहाली एवं सुख-शांति कायम रहने की कामना को लेकर श्री गोशाला परिसर में अमावस के मौके पर बुधवार को चौ. चुन्नीराम रिणवा यज्ञशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। दुर्गा मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद शास्त्री के सान्निध्य में हवन-यज्ञ हुआ। यज्ञ में मुख्य यजमान गोशाला समिति के अध्यक्ष हरीकृष्ण भादू, यजमान गिरधारी मित्तल, रवि गोयल, राकेश धींगड़ा, तेजभान अग्रवाल, रमेश नागपाल आदि ने आहूति डाली। तत्पश्चात् आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने गोशाला पहुंचकर गऊओं को हरा चारा डाला तथा गुड़ खिलाया। श्री मुरली मनोहर गोशाला में भी अमावस के मौके पर श्रद्धालुओं ने गोधन को हरा चारा एवं सवामणी खिलाई। श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री शनिदेव मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुए।