पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अयोध्या पे हाय ये रंज के आसार कैसे हैं...

अयोध्या पे हाय ये रंज के आसार कैसे हैं...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर. श्रीरामनवयुवक विजय नाट्य परिषद बाड़ीवाली रामलीला में दिखाए भरत-मिलाप के दृश्य की सबने सराहना की। दृश्य में भरत का अपने भ्राता श्रीराम के प्रति प्रगाढ़ प्रेम देखकर दर्शक भावुक हो गए। इस अवसर पर दिखाए गए माता कौशल्या के भरत के साथ संवाद के दृश्य में माता का भरत कंे प्रति वात्सल्य के भाव भरत द्वारा भगवन राम को वनों में खोजते हुए दिखाए करुण मार्मिक दृश्य में कलाकारों ने बखूबी मंचन किया। रामलीला में गाए गए गीत \\\'अयोध्या पे हाय ये रंज के आसार कैसे हैं और बोले एे जमीं बोलो आसमां आदि गीत पर दर्शकों के आंसू छलक पड़े। लीला में भरत महेंद्र भाटी, शत्रुघ्न दीपक भाटी, राम किशन चाचाण, सीता संदीप भोजक, लक्ष्मण कौशल्या प्रेम मित्रुका, निषादराज वेदप्रकाश, केवट गोविंद पारीक, कैकई, सुमित्रा गिरधारी पांडिया सुनील पारीक, सुमंत पिन्टू सांखला , विशिष्ट सुभाष गुजर दूत की भूमिका भरत बंसल ने अदा की है। परिषद के अध्यक्ष नंदलाल तंवर मंत्री पवन बंसल ने बताया कि शुक्रवार को श्री बालाजी महाराज की महाआरती ज्योत का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि विधायक अभिषेक मटोरिया होंगे। इस मौके पर सवामणी के प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

पीलीबंगा.श्रीरामनाटक क्लब की ओर से वार्ड 9 में पुराने व्यापार मंडल कार्यालय के सामने चल रही रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार रात्रि को राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध आदि दृश्यों का कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। कलाकारों ने गणेश वंदना व- प्रार्थना प्रस्तुत कर लीला की विधिवत शुरुआत की। हरविंद्र गोयल, अरुण जोशी, रमेश भूतना, जनक बंसल, देवीलाल, राजेश गावड़ी, राजेंद्र छाबड़ा, सादुल लुगरिया, सुरेंद्र सिंगला, गुरुबचन गिरधर, लाल बहादुर भाखर, गणेश तावणियां, लालचंद शर्मा, रोमी सहारण, राहुल शर्मा, कुलदीप छींपा, अजय सैन, यशपाल नागपाल, नरेंद्र खदरिया, रतन बंसल, चंद्रमोहन सेतिया हनीश ग्रोवर का योगदान सराहनीय रहा।

पीलीबंगा