पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वसन पर सरपंचों का धरना समाप्त

आश्वसन पर सरपंचों का धरना समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. नोहर. सरपंच यूनियन द्वारा आठ सूत्री मांग पत्र को लेकर पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष चलाया जा रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरना स्थल पर हुई यूनियन की बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला सरपंच यूनियन की बैठक बुलाकर जिले की समस्त पंचायत समितियों के समक्ष धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न प्रकरणों की जांच जिला परिषद से करवाने का प्रस्ताव पारित कर प्रस्ताव की प्रति मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजी गई। बुधवार को अनेक सरपंच बैठे। वहीं एसडीएम सोहन लाल से हुई वार्ता में मिले आश्वासन के बाद धरना बुधवार शाम को समाप्त कर दिया गया।