पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देईदास के ग्रामीणों ने जलदाय कार्यालय पर जड़ा ताला

देईदास के ग्रामीणों ने जलदाय कार्यालय पर जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके गांव देईदास में लंबे समय से हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल डिग्गी की सफाई करवाने, फिल्टर प्लांट दुरुस्त कराने की मांग को लेकर गांव के जलदाय विभाग के ताला लगा दिया। इसके अलावा ग्रामीणों ने जलदाय कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन भी शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कार्यालय में लगे पंप सेटों को भी बंद कर दिया। जिससे नोहर कस्बे के अलावा ढाणी लालखां पिचकराई गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। तालाबंदी धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जलदाय विभाग के एक्सईएन बलराम झोरड़, सहायक अभियंता चानणमल कड़वासरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणोंं से समझाईश की। ग्रामीण लिखित आश्वासन देने की मांगा पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों द्वारा 20 अक्टूबर तक डिग्गी की सफाई करने का लिखित आश्वासन देने पर ग्रामीणो ने आंदोलन समाप्त किया।

प्रात: सरपंच रतनलाल ईशराम के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीण जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के कार्यालय के तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने कार्यालय के समक्ष धरना आमरण अनशन शुरू कर दिया। आमरण अनशन पर मनिराम सुथार, अशोक खाती, भीमसेन नाई, विकास घिंटाला बैठे।

छहमाह से नहीं हुई डिग्गी की सफाई

सरपंचरतनलाल ईशराम ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से डिग्गी की सफाई की मांग कर रहे हैं। मगर आज तक डिग्गी की सफाई होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि वे गत छह माह से डिग्गी की सफाई के लिए हर जगह गुहार लगा चुके हैं। मगर आज तक कोई सुनवाई नहींं हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। इस अवसर पर मनफूल कड़वासरा, श्रवण बराला, हरदत्त घिण्टाला, धन्नाराम महरिया, रामजी घिण्टाला, धर्मपाल सहारण, सहीराम बावरी, डुंगर बाल्मीकि, राजेश भाटिया, सूरज पेंटर, आदराम, मुकेश, रामकुमार, मनिराम, मंगलाराम, सवाईसिंह, बलदेव ईशराम, गोपीराम, प्रहलाद, अशोक सहित भारी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे।

पिचकरांईके ग्रामीणों ने भी किया प्रदर्शन

इसकेअलावा गांव पिचकरांई के ग्रामीणों ने भी जलदाय विभाग के एक्सईएन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पिछले काफी दिनों से अशुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं अवैध कनैक्शन से ग्रामीण परेशान हैं। गुस्साए ग्राम