सर्द हवाओं ने ठिठुराया
रावतसर. बस स्टैंड पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापकर राहत पाने का प्रयास करते लोग।
एकाएक मौसम में आए बदलाव के कारण क्षेत्र में दिनभर ठंडी हवाएं चली। शीत लहर के चलते रविवार को दिनभर ग्रामीण घरों में दुबके रहे। आसमान में छाए बादलों के कारण रविवार को दूसरे दिन भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पाया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड का दौर रविवार को दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। सर्द हवाओं के चलने से मौसम में ठंड और बढ़ गई। इससे बचने के लिए लोग अलाव जलाकर तपते नजर आए वहीं रविवार को अवकाश के कारण अधिकांश लोग घरों में ही गर्म कपड़ों में दुबके रहे। दिनभर छाई बादलवाही के कारण लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। शाम को एकाएक मौसम में ठंडक बढ़ गई। सर्दी बढऩे के कारण गर्म कपड़ों की खरीददारी में इजाफा हुआ है। इसके अलावा गर्म खाद्य सामग्री की मांग की बढ़ी है।
सर्दी में ठिठुरन बढ़ने के साथ रविवार सुबह इस मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दिन में भी वाहन की लाइटें जलाकर सड़कों पर आते-जाते नजर आए। बादलवाही के कारण रविवार को भी सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए।
लिखमीसर
नोहर
रावतसर
श्रीगंगानगर| जिलेमें रविवार को दिन भर बादलवाही रही और सर्द हवाओं ने ठिठुराया। रात के तापमान में वृद्धि के बावजूद इलाके में कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। इस बीच न्यूनतम तापमान 8.7 और दिन का तापमान में 4.2 डिग्री की कमी के साथ 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 97 और शाम को 89 प्रतिशत रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.7 और रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हनुमानगढ़. जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर एवं बाजार में गर्म कपड़ों में लिपटे लोग।
नगर संवाददाता |हनुमानगढ़
कड़कड़ातीठंड ने पूरे क्षेत्र को आगोश में ले लिया है। जिला मुख्यालय पर रविवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान काफी नीचे रहा। संगरिया एटीसी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अनुमान के मुताबिक हनुमानगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री रहा। ठंडी हवा के थपेड़े भी महसूस हुए और खुले इलाकों में सुबह 10 बजे तक धुंध छाई र