पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की कल्याण भूमि पर अतिक्रमण

बच्चों की कल्याण भूमि पर अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवचारणवासी में बच्चों की कल्याण भूमि के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज दो बीघा भूमि का वर्तमान ग्राम पंचायत तहसीलदार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। गांव के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने नोहर तहसीलदार से बच्चों की कल्याण भूमि की जानकारी मांगी तब इसका पता चला। तहसीलदार की ओर से दी गई सूचना में बच्चों बुजुर्गों की कल्याण भूमि को चक 7 केएनएन के क्षेत्र में दिखाया गया है। बुजुर्गों की कल्याण भूमि चक 7 केएनएन के मुरबा नंबर 66 में 1.720 हेक्टेयर बच्चों की मुरबा नंबर 67 में 0.506 हेक्टेयर दर्ज बताई गई है। बच्चों की कल्याण भूमि के लिए आरक्षित जमीन कहां गांव की किस दिशा में है। इसका रिकॉर्ड तहसील मुख्यालय में दर्ज नहीं हैं।

चारणवासी. बच्चों की कल्याण भूमि पर किया गया कब्जा।

मामले की करवाएंगे जांच

^आबादीक्षेत्र का मामला है तो ग्राम पंचायत पंचायत समिति विकास अधिकारी के स्तर का मामला है। अगर मामला राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ा है तो जांच करवा लेंगे। कपिलउपाध्याय, तहसीलदार

ग्राम पंचायत हटवाए अतिक्रमण

^आबादीक्षेत्र का मामला है और ग्रामीण बच्चों की कल्याण भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग पंचायत प्रशासन से कर रहे हैं। पंचायत प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने चाहिए। फिर भी लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो पुलिस प्रशासन की सहायता लें। गोपीराममहला, बीडीओ

रिकॉर्ड जांच करेंगे

^सरपंचहीरालाल भूकल ने बताया कि उन्हें इस जमीन के बारे में जानकारी नहीं है। रिकॉर्ड देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटवाने की मांग का प्रस्ताव दो-तीन बार आया था। चक 7 केएनएन के जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष सुंदर भांभू ने कल्याण भूमि सात बीघा जमीन में है।