पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोहर ने खालसा कॉलेज श्रीगंगानगर को हराया

नोहर ने खालसा कॉलेज श्रीगंगानगर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में यहां बिहाणी स्टेडियम में चल रही दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच नवाशहर (पंजाब ) राजस्थान पुलिस बीकानेर के बीच खेला गया। जिसमें नवाशहर की टीम 5-1 से विजयी रही। दूसरा मैच नोहर खालसा कॉलेज श्रीगंगानगर के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में नोहर की टीम सडन डेथ गोल के सहारे एक गोल से विजयी रही।

नवाशहर राजस्थान पुलिस बीकानेर के मध्य खेला गया मैच एक तरफा रहा। नवा शहर की टीम ने मैच के शुरू होते ही मैच पर पकड़ बना ली, जो अंत तक जारी रही। नवाशहर के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक पांच गोल किए, जबकि राजस्थान पुलिस की टीम एक ही गोल कर सकी। मैच के दौरान नवाशहर को चार राजस्थान पुलिस बीकानेर टीम को दो कॉर्नर मिले। दूसरा मैच नोहर श्रीगंगानगर की टीमों के बीच खेला गया जो कि रोचक संघर्षपूर्ण रहा। इस बेहतरीन मैच को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ा। मैच के दौरान पूरे बिहाणी स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। दर्शकों ने इस संघर्षपूर्ण मैच का जमकर आनंद लिया।

मैच के प्रारंभ होते ही गंगानगर के खिलाड़ी आशीष ने गोल कर गंगानगर को 1-0 से बढ़त दिला दी इसके बाद मैच के 80 वे मिनट में नोहर के खिलाड़ी गुरफान ने सीधे शॉट से गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर रही। जिसके बाद दोनों टीमों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया जिसमें भी दोनों टीमों को कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। इसके बाद पेनल्टी सूट लगाए गए जिसमें भी दोनों टीमें बराबर रही। अंत में मैच का फैसला सडन डेथ से हुआ जिसमें नोहर की टीम एक गोल से रोमांचक जीत हासिल की। नोहर की टीम के विजयी होते ही दर्शक खुशी से झूम उठे। पहले मैच में उपखंड अधिकारी प्रभुदान चारण दूसरे मैच में डॉ.संतलाल छींपा ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया। समिति के प्रचार मंत्री राधेश्याम जोइया ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

नोहर. फुटबॉल के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।