- Hindi News
- जोहड़े वाले मंदिर में बालाजी का जागरण 7 काे
जोहड़े वाले मंदिर में बालाजी का जागरण 7 काे
नोहर. यहांजोहड़े वाले हनुमान मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर है। जोहड़ेवाले हनुमान मंदिर के पुजारी जोन कुमार जोशी ने बताया कि 7 अक्टूबर रात्रि को आयोजित होने वाले बालाजी महाराज के जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा के पुत्र पन्ना गिल सहित पप्पू बेधड़क कानपुर, रोशनी शर्मा मेहंदीपुर, हवासिंह हमराही नारनौल द्वारा बालाजी के भजनों का गुणगान किया जाएगा। 8 अक्टूबर सुबह 4 बजे महाआरती, प्रसाद वितरण इसी दिन शामं 4 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। चंपालाल आचार्य, पार्षद श्रीराम व्यास, सत्यनारायण पुरोहित, मालचंद व्यास, किशन जोशी, आशीष पुरोहित मौजूद थे।