पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 नवनियुक्त अध्यापकों को संघ की सदस्यता ग्रहण कराई

25 नवनियुक्त अध्यापकों को संघ की सदस्यता ग्रहण कराई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| राजस्थानशिक्षक राष्ट्रीय उपशाखा नोहर की बैठक रविवार को यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। बैठक में नवनियुक्त डीपीसी आरपीसी चयनित वरिष्ठ अध्यापकों के पद स्थापन में की गई अनियमितता पर विरोध प्रकट किया गया। बैठक में संस्कृत विद्यालयों के कार्मिकों को वेतन नहीं मिलने पर विरोध करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण की मांग की गई। इस मौके पर 25 नवनियुक्त अध्यापकों को संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र शर्मा, मोहन लाल श्योराण, मोहन कासोटिया, विनोद बेनीवाल, दयाराम भांभू आदि ने विचार रखे।