पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के धर्मवीर जीते

भाजपा के धर्मवीर जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको हुए मतदान में भाजपा के धर्मवीर को नोहर पंचायत समिति के उप प्रधान के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। धर्मवीर को 15 मत एवं प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राधेश्याम को 12 मत मिले। तीन मतों के अंतर से धर्मवीर विजयी घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी प्रभु दान चारण ने धर्मवीर को निर्वाचन प्रमाण सौंपा। धर्मवीर के उप प्रधान बनने की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर पटाखे बजाकर खुशी मनाई। इस मौके पर नव निर्वाचित उप प्रधान धर्मवीर ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। विधायक अभिषेक मटोरिया, प्रधान अमर सिंह पूनिया, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भगत राम मूंड, धर्मपाल देहडू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नोहर. पंचायत समिति के उप प्रधान धर्मवीर को प्रमाण पत्र सौंपते हुए निर्वाचन अधिकारी।