- Hindi News
- असरजाना में मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म
असरजाना में मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म
नोहर| क्षेत्रके गांव असरजाना में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना तीन-चार दिन पहले की है। रविवार को पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की मां की सूचना पर इसी गांव के एक जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी लड़की घर के बाहर खड़ी थी तो गांव के ही रामलाल खाती उसे अपने घर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस थाना मे मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया है। पुलिस ने रामलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिवाद में पीड़िता की उम्र 18 वर्ष तीन माह बताई गई है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।