पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसटीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों को शामिल होने की अपील

एसटीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों को शामिल होने की अपील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) उप-शाखा पीलीबंगा की एक बैठक रविवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिहारीलाल कड़वासरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल बंसल ने श्रीगंगानगर में 15 से 17 फरवरी तक होने वाले एसटीएफआई के सम्मेलन में उप-शाखा से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को शामिल होने की अपील की। गत 2 माह से पंचायतराज अध्यापकों को वेतन नहीं मिलने पर 2012 में नियुक्त शिक्षकों का वेतन स्थिरीकरण नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों की उक्त मांगें पूरी करने की मांग की अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल बंसल, तहसील मंत्री राजेंद्र सक्सेना, प्रहलादराय पारिक, लालचंद झोरड़, नौरंग भारती, साहबराम भादू, बिहारीलाल कड़वासरा, सुरेन्द्र सहारण आदि मौजूद थे।